मुख्यमंत्री चौहान की वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय स्थित उनके प्रतिकक्ष में 13 नवंबर 2020 को प्रातः 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेस का आयोजन किया गया है।

    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस वीसी में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा खरीदी, धान मिलिंग की समीक्षा, कानून व्यवस्था, मिलावटी से मुक्ति अभियान, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि), नवीन पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में चर्चा की जावेगी।
    इसी प्रकार पथ विक्रेता उत्थान योजना (शहरी एवं ग्राीमण), स्वसहायता समूहो का सशक्तिकरण, त्यौहार एवं कोविड-19 के संबंध में निर्देश, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण, एक जिला-एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की जावेगी। साथ ही लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन पोर्टल पर परिसम्पत्ति की जानकारी अध्ययतन दर्ज करना, समस्त नगरीय निकायो में एकल खाता प्रणाली लागू करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये जावेगे।
    इसी वीसी में जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में रखी हुई अनुपयोगी राशि के संबंध में, खाद्य आपूर्ति, बिजली आपूर्ति की समीक्षा की जावेगी। वीडियो कॉन्फ्रेस में संभागायुक्त, कलेक्टर्स, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल होगे। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग नर्मस का पालन भी सुनिश्चित किया जावेगा। वीसी में उपस्थित रहने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दतिया में निकली मां पीतांबरा की रथयात्रा

    धर्म मय हुई दतिया ,  पुरी की तर्ज पर निकली माई  की रथ यात्रा  में उमड़े भक्त ग्वालियर टाइम्स  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमं...