नये कृषि कानूनों के तहत किसान और पशुपालक आनलाइन व्यापार खरीद बिक्री हेतु अपना पंजीयन करें

 ग्वालियर टाइम्स , नये कृषि अधिनियमों के अनुसार कोई भी किसान और पशुपालक अब अपनी उपज और उत्पाद तथा पशु , दूध व इनसे उत्पादित सामग्री व सामान कहीं भी कभी भी बेच और खरीद सकते हैं , जिसमें बीज से लेकर खाद तथा अन्य उत्पादित चीजें शामिल हैं । 

किसानों के लिये यह व्यवस्था आनलाइन भारतीय ई किसान आनलाइन खरीद बिक्री केन्द्र के पोर्टल पर ग्वालियर टाइम्स द्वारा उपलब्ध कराई गई है , इस पोर्टल पर नये कृषि कानूनों की जानकारी के साथ ही किसानों और पशुपालकों से संबंधित सभी जानकारियां भी उपलब्ध रहेंगीं और किसानों को अपने मोबाइल पर ही ताजा अपडेट मिलते रहेंगें , तथा उनके ई मेल पर भी अगर वे चाहें तो अपडेट मिलते रहेंगें । 

वे अपना माल मुनाफे के दाम पर जहां भी चाहें वहां इस पोर्टल के माध्यम से खरीद बेच सकेंगे , और इसमें बेचने वाले के बैंक खाते में पैसा सीधे ही एडवांस पहुंचेगा , तथा उसके बाद ही माल की सप्लाई डिलीवरी देनी होगी । खरीददार आनलाइन भुगतान किसी भी माध्यम से चुकता कर सकेगा , इस पोर्टल को भारत सरकार के औषधीय व जड़ी बूटी के क्रय विक्रय पोर्टल से भी लिंकअप किया है , इसलिये जड़ी बूटी , औषधीय पौधे आदि से संबंधित वनवासी भी इससे जुड़ें , और अपनी चीज का सही व सबसे ज्यादा मुनाफे का दाम पायें । 

नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीयन करें , ऊपर से भाषा हिन्दी चयन करें और भगुतान मुद्रा रूपया चुनें । पंजीयन के बाद आपकों जानकारी की ई बुक , ई मेल से भेजी जायेगी कि पोर्टल का उपयोग कैसे करना है और खरीद बिक्री कैसे करनी है । 

भारतीय किसान केन्द्र

निर्यात हव बनाये जाने के संबंध में वीसी 12 नवंबर को

 मुख्य सचिव श्री इंकबाल सिंह बैस की अध्यक्षता में मप्र राज्य के समस्त जिलो को निर्यात हब बनाये जाने के संबंध में वीसी का आयोजन 12 नवंबर 2020 को प्रातः 11 बजे से किया गया है।

    विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री तरूण कुमार काटरे द्वारा वीसी आयोजन के संबंध में प्रदेश के कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना पत्र जारी कर दिया गया है। 

सूदखोरो पर कार्यवाही करने के लिए अनुसूचित जनजाति ऋण विमुक्ति अधिनियम- मुख्यमंत्री चौहान

 

अधिनियम के अतंर्गत नियम विरूद्ध 15 अगस्त 2020 तक के कर्ज माफ की व्यवस्था, आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनेगा क्रांतिकारी बिरसा मुडा का जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने सहरिया चौपाल बरगवां पर स्वसहायता समूहो से किया संवाद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मप्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति ऋण विमुक्ति अधिनियम 220 बनाया है। इस अधिनियम के अतंर्गत 15 अगस्त 2020 तक के जो कर्जा नियम विरूद्ध तरीके से दिये गये है। उनको माफ करने की व्यवस्था इस अधिनियम के अंतर्गत दी गई है। इस अधिनियम में सूद की राशि और ब्याज नही देना पडेगा। वे आज जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के वनाचंल स्थित ग्राम बरगवां में आयोजित सहरिया चौपाल का क्रांतिकारी बिरसा मुडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलित करने के बाद सहरिया समुदाय को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सूदखोरो का अगर कोई प्रकरण अदालत में चल रहा है। उसमें कोई कार्यवाही नही होगी। साथ ही सहरिया समुदाय के व्यक्तियो ने जो रकम गिरवी रखी है। उसे वापस करनी पडेगी। नही वापिस करने पर 03 साल की सजा के जुर्माना का प्रावधान इस अधिनियम में किया गया है। उन्होने कहा कि जिला कलेक्टरो की जवाबदारी है कि सभी पात्र भाईयो को इस कानून का लाभ दिलाया जावे। उन्होने कहा कि कमाने वाला खायेगा। लूटने वाला जावेगा और नया जमाना आयेगा। उन्होने कहा कि गलत काम करने वालो पर कार्यवाही होगी।



    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आदिवासी गौरव दिवस के रूप में क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुडा का जन्मदिन दिवाली पर मनाया जावेगा। बिरसा मुडा एक क्रातिकारी थे, उन्होने अंग्रेजो को भारत से बाहर जाने के लिए लोहा लेकर अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ जबरदस्त लडाई लडी थी। वह हमारे गर्व और गौरव है। उन्होने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में मुख्यमंत्री कल्याण निधि योजना जोडी गई है। जिसके अंतर्गत अब कुल 10 हजार रूपये किसानो को मिलेगे। उन्होने कहा कि पैन एकड पर भी इस योजना का लाभ दिया जावेगा। साथ ही छूटे हुए नाम जोडे जावेगे।
     इस दिशा में जिला कलेक्टर अभियान चलाये। उन्होने सहरिया समुदाय से सीधा संवाद करते हुए कहा कि गरीबो को एक रूपये किलो गेहूं दिया जा रहा है। साथ ही खाद्यान्न पात्रता पर्ची बनाकर प्रदान की जा रही है। श्योपुर जिले में 07 हजार खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी की गई है। इस पर्चियो से जो पात्र व्यक्ति वंचित रहे गये है। उनको राशन देेने के लिए सर्वे कराकर नाम जोडे जावेगे। इस दिशा में क्षेत्रीय विधायक श्री सीताराम आदिवासी के नेतृत्व मे जिला प्रशासन गांव-गांव जाकर कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि गरीबी रेखा की सूची में अगर अमीर लोगो के नाम पाये जावे। तब उनको हटाने की कार्यवाही की जावे। साथ ही उनके स्थान पर गरीबो के नाम जोडे जावे। उन्होने कहा कि गेहू उपार्जन के अंतर्गत किसानो को राशि भुगतान की जा चुकी है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राशन दुकान उपभोक्ताओ को दूर पडती है, तब व्यवस्था को युक्तियुक्तकरण किया जाकर राशन लेने की कठिनाई को दूर किया जावे। मुख्यमंत्री जी ने सहरिया चौपाल पर सीधा संवाद करते हुए कहा कि सहरिया परिवारो के ऐसे बच्चे जो 12वी तक शिक्षा अध्ययन कर रहे है। उनको किताबे उपलब्ध करा दी गई है। आगामी सीजन से छात्र-छात्राओ को स्वसहायता समूहो के माध्यम से गणवेश तैयार कर प्रदान किये जावेगे। जिससे स्वसहायता समूहो की बहनो को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मातृ वंदना योजना में 6096 रूपये की राशि देने की व्यवस्था दी गई है। 3556 हितग्राहियों को इस योजना में लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होने कहा कि अटल प्रोग्रेस-वे के माध्यम से श्योपुर जिले में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही क्षेत्र के लोगो की किस्मत बदलेगी। उन्होने कहा कि सहरिया परिवार की मुखिया को पोषण आहार के रूप में 01 हजार रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। जो परिवार इस राशि से छूट गये है। उनका सर्वे कराया जाकर छूटी हुई महिलाओ को भी राशि दिलाई जावेगी।
     

  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सहरिया चौपाल पर सीधा संवाद करते हुए कहा कि स्वसहायता समूहो के छोटे-छोटो गु्रपो से जाकर बात करूगा। सहरिया परिवारो की जिदंगी को बेहरत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। साथ ही सभी अन्य वर्गो की भलाई की दिशा में अंतिम छोर तक के गरीब व्यक्तियो का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में ध्यान रखा जावेगा। उन्होने कहा कि सभी वर्गो को आगे लेकर जाना है। मप्र सरकार जनता के दुख-दर्द दूर करे। इस दिशा में भी कदम उठाये जावेगे। उन्होने कहा कि भील जनजाति के व्यक्तियो के प्रमाण पत्र बनाने की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी प्रकार संबल योजना के परिवारो के छात्रो की फीस सरकार भरेगी।

     इस योजना का लाभ सभी सजाम के गरीबो को दिया जा रहा है। साथ ही योजना के हितग्राहियों के बच्चे-बच्चिायो की शादी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। उन्होने कहा कि सहरिया परिवारो के लिए 100 रूपये बिजली बिल देने की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायक श्री सीताराम आदिवासी द्वारा रखी गई डैम बनाने की मांग और तालाब निर्माणों के अलावा सडक निर्माण कार्यो को पूरा करने के बारे में आशवस्त किया।   
    क्षेत्रीय विधायक श्री सीताराम आदिवासी ने सहरिया चौपाल में अवगत कराया कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सहरिया परिवारो का जीवन स्तर सुधारने की दिशा मे ंप्रयास किये जा रहे है। उन्होने कहा कि कराहल में निर्माणाधीन विधुत फीडर का काम शीघ्र पूरा करने की मांग रखी। साथ ही चेटीखेडा डैम बनाने की मांग के साथ बायपास रोड विजयपुर, टेटरा-धोबनी रोड पूरा करने के बारे मे अवगत कराया। हीरापुरा और दुबडी में तालाब बनाये जाने की भी मांगी की।
    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सहरिया चौपाल में जानकारी देते हुए बताया कि सहरिया परिवारो का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में शासन की योजनाओ को उन तक पहुंचाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। साथ ही जिले में शासन की अन्य योजनाओ का भी क्रियान्वयन विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। सहरिया परिवार की मुखिया को अक्टूबर 2020 तक की राशि 01 हजार रूपये के मान से भुगतान की जा चुकी है। उन्होने कहा कि 700 सहरिया परिवारो की महिलाओ को स्वसहायता समूहो से जोडा  गया है। जिनके माध्यम से प्रशासन की गतिविधियो में सहयोग दिया जा रहा है। उन्होने की अटल प्रोग्रेस-वे के लिए भूमि का आवंटन किया जा चुका है। साथ ही अन्य तैयारियां जारी है। उन्होने कहा कि अनुसूचित जनजाति के परिवारो को मनरेगा के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सहरिया चौपाल पर ग्राम बरगवां की सरपंच श्रीमती रामवती आदिवासी, कराहल के सरपंच श्री नन्दू आदिवासी, गोरस जयदुर्गे समूह की श्रीमती सुनीता आदिवासी, राधा स्वामी समूह मालीपुरा की श्रीमती विमला बाई, कराहल समूह की श्रीमती कलीया बाई, गढला समूह की श्रीमती निकुडी आदिवासी, डूडीखेडा की श्रीमती सुनीता भिलवाड, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई से सीधी बात-चित की। साथ ही अपने-अपने व्यवसाय के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो से अवगत कराया। सहरिया समुदाय के हितो की दिशा में किये जा रहे कार्यो का ब्यौरा प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगवां में चाक घुमकार बनाये मिट्टी के बर्तन

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम बरगवां में श्री कल्याण प्रजापति के घर पहुंचकर मिट्टी से बनने वाले दीपक, बर्तन, घोडा बनाने की विधि जानी। साथ ही कल्याण प्रजापति के साथ चाक घुमाकर मिट्टी की बोतल बनाई। उन्होने इस दौरान श्री हरलाल प्रजापति, श्रीमती भगवती प्रजापति से चर्चा कर मिट्टी से बनने वाले बर्तन, दीपक, घोडा आदि से होने वाली आमदनी की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदिवासी सरपंच श्रीमती रामवती के घर किया भोजन

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम बरगवां में सहरिया चौपाल कार्यक्रम के उपरांत ग्राम पंचायत बरगवां की सरपंच श्रीमती रामवती आदिवासी के घर पहुंचकर छोले से बनी पत्तल पर पनीर, पापड, रोटी, दाल के रूप में दोपहर का भोजन किया। सरपंच श्रीमती रामवती आदिवासी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपने घर पाकर प्रसन्नता जाहीर की। साथ ही उनका रोरी-चन्दन से टीका कर उनका शाल, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

सहरिया चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि/अधिकारी

    सहरिया चौपाल कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री श्री सुरेश राठखेडा, विजयपुर क्षेत्र के विधायक श्री सीताराम आदिवासी, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा, कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया, डॉ गोपाल आचार्य, श्री अशोक गर्ग, नगर पालिका श्योपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री कैलाशनारायण गुप्ता, पाटी पदाधिकारी श्री मेहरवान सिंह यादव, श्री नन्दकिशोर, श्री नरेश कुशवाह, श्री ओमप्रकाश राठौर, ग्राम बरगवां की सरपंच श्रीमती रामवती आदिवासी, कराहल के सरपंच श्री नन्दू आदिवासी, पत्रकार, विभागीय अधिकारी, त्रिस्तरीय पंचायतो के पदाधिकारी, क्षेत्रीय ग्राम पंचायतो के सरपंच उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान सहरिया चौपाल बरगवा में करगे शिरकत कलेक्टर-एसपी ने बरगवा पहुंचकर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के बरगवा में सहरिया चौपाल की प्रस्तावित यात्रा 09 नवंबर 2020 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का आज कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवातस्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने जायजा लिया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रस्तावित यात्रा के दौरान 09 नवंबर 2020 को दोपहर 12 बजे जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के वनाचंल स्थित कस्बा ग्राम बरगवा में आयोजित सहरिया चौपाल पर सहरिया परिवारों और आजीविका मिशन के माध्यम से गठित किये गये स्वसहायता समूहो की सहरिया परिवार की महिलाओ से चर्चा करेगे।
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने मुख्यमंत्री जी की बरगवां यात्रा के लिए हेलीपेड व्यवस्था का प्रशासनिक एवं पुलिस तथा विभागीय अधिकारियों के साथ आज जायजा लिया। साथ ही हेलीपेड की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसी प्रकार सहरिया चौपाल की व्यवस्थाओ के अंतर्गत बैठने की सुविधा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं मप्रडे ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वसहायता समूहो द्वारा सहरिया क्षेत्र के किये जा रहे कार्यो पर आधारित स्टालो की सुविधा देखी।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री जी की यात्रा के दौरान भोजन व्यवस्था के स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम बरगवा की सरपंच श्रीमती रामवती आदिवासी से चर्चा की। साथ ही ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सहरिया परिवारो को मिले आवासो के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार कुपोषण से जंग अभियान के अंतर्गत सहरिया परिवारो की महिला मुखियो को 01 हजार रूपये का भुगताने मिलने के बारे में चर्चा की। तब सरपंच ने बताया कि सहरिया परिवार की महिला मुखियो को एक हजार रूपये की राशि मिल रही है।
कलेक्टर एवं एसपी ने बरगवा गौशाला में गायों के रख-रखाव, चारा-भूसा के बारे में भी विभागीय अधिकारी और समूह की महिलाओ से चर्चा की। साथ ही गौशाला का संचालन निरंतर करने के बारे में भी दिशा-निर्देश दिये। स्वसहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही गौशाला की महिलाओ ने बताया कि प्रशासन से 1 लाख 20 हजार रूपये मिल गये है। कलेक्टर ने गौशाला में बिजली व्यवस्था के लिए डीपी लगवाने के निर्देश डीपीएम श्री एसके मुदगल को दिये।
मुख्यमंत्री जी की प्रस्तावित यात्रा के दौरान जिले के कराहल विकासखण्ड के ग्राम बरगवा में हाट बाजार की व्यवस्थाओ का अवलोकन किया। साथ ही सहरिया चौपाल के आयोजन के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था और सुविधाएं देखी। इसी प्रकार सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में भी चर्चा की। साथ ही सहरिया चौपाल में आने वाली सहरिया परिवारो और स्वसहायता समूहो के पदाधिकारियो की बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया। इसी प्रकार साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश विभागीय अधिकारियो को दिये।

विधायक श्री सीताराम आदिवासी से क्षेत्रीय मांगो पर की चर्चा

विजयपुर क्षेत्र के विधायक श्री सीताराम आदिवासी से बरगवा में मुख्यमंत्री जी की सहरिया चौपाल, भोजन व्यवस्था और बरगवा क्षेत्र में सहरिया परिवारो को मिल रही सुविधाओ की जानकारी कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने मौके पर प्राप्त की। तब विधायक श्री सीताराम आदिवासी ने बताया कि इस क्षेत्र में कदवाल डैम बनाने की प्रमुख मांग है। साथ ही हीरापुरा और दुबडी में तालाब बनाने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियो को क्षेत्रीय मांगो के बारे में स्टीमेड तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के बगरवा भ्रमण के दौरान विजयपुर क्षेत्र के विधायक श्री सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत के सीईओ श्री राजेश शुक्ल, एसडीएम कराहल श्री रवीश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री संकल्प गोलिया, डीपीएम आजीविका मिशन श्री एसके मुदगल, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, तहसीलदार कराहल श्री शिवराज मीणा, नायब तहसीलदार श्री हरिओम पचैरी, थाना प्रभारी श्री वीरेन्द्र सिहं कुशवाह, ग्राम पंचायत बरगवा की सरपंच श्रीमती रामवती आदिवासी एवं अन्य विभागीय अधिकारी, पत्रकार और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज श्योपुर में - दौरा कार्यक्रम

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 9 नवंबर 2020 को गुना से हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखंड कराहल के ग्राम बरगवां में दोपहर 1:45 बजे पधार रहे है।


    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जिले के आदिवासी विकासखंड कराहल के ग्राम बरगवां में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान अपरान्ह 3:15 बजे बरगवां से प्रस्थान कर साय 4:30 बजे भोपाल पहुचेंगे।

आई.टी.आई. रिक्त सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि में संशोधन

 तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय और निजी आई.टी.आई में रिक्त 10 हजार 149 सीटों पर पुनरू प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई हैं। विभाग द्वारा आई.टी.आई. के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तिथि में संशोधन किया गया हैं। अब आवेदक एम.पी.ऑनलाईन के द्वारा 15 नवम्बर तक रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार, नवीन च्वाइस फिलिंग एवं इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन करना, इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता के क्रम में त्रुटि सुधार कर सकते है। पूर्व में यह प्रक्रिया 8 नवम्बर तक निर्धारित थी।

एम.पी.ऑनलाइन द्वारा मैरिट सूची 16 नवम्बर को जारी की जाएगी। आवेदक 17 नवम्बर को प्रातः 9 बजे उपस्थित होकर संबंधित आई.टी.आई में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। उपस्थित अभ्यार्थियों की मेरिट सूची 18 नवम्बर को ऑनलाइन जारी होगी तथा संबंधित आई.टी.आई. अपने नोटिस बोर्ड पर मेरिट सूची चस्पा करेंगे। इसी दिन इन अभ्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। संस्था में सीट रिक्त रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट के आवेदकों की प्रवेश प्रक्रिया 19 नवम्बर को मेरिट क्रम में प्रारंभ की जायेगा।

शासकीय सेवकों को दीपावली पूर्व मिलेगा 775 करोड़, त्यौहार अग्रिम सहित एरियर्स का भुगतान

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में दीपावली पर्व के पूर्व एरियर्स और त्यौहार अग्रिम उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा सातवें वेतन की तीसरी किश्त का 25 प्रतिशत और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 10 हजार रूपये त्यौहार अग्रिम देने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह राशि दीपावली के पहले मिल जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है, हर स्थिति में प्रदेश सरकार शासकीय कर्मियों के साथ है। कोविड-19 संक्रमित शासकीय सेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों की चिकित्सा पर हुए व्यय संबंधी भुगतान की भी व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की भी महती भूमिका रही है। उन्होंने शासकीय सेवकों की वेतनवृद्धि के संबंध में भी शीघ्र निर्णय लिये जाने की बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि त्यौहार अग्रिम और सातवें वेतन आयोग की तीसरी किस्त का 25 प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी करने के दिये गये है, जिससे शासन-प्रशासन के अभिन्न अंग शासकीय सेवकों को दीपावली के पूर्व यह राशि मिल सके।

प्रदेश में मिलावटखोरी के विरूद्ध चलाया जाएगा सघन अभियान- मुख्यमंत्री

 नकली एवं मिलावटी सामग्री बनाने व विक्रय करने वालों की जड़ पर प्रहार करें, जनता को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सुशासन के अंतर्गत जनता को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। इसके लिए प्रदेश में मिलावटखोरों एवं नकली सामग्री निर्माण एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत नकली एवं मिलावटी सामग्री निर्माण एवं विक्रय करने वालों की जड़ पर प्रहार किया जाए तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे प्रदेश में कोई भी नकली सामग्री बनाने व विक्रय करने से डरे।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा आदि उपस्थित थे।
ईमानदारी से व्यापार करने वालों को परेशानी न हो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि अभियान के अंतर्गत इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि ईमानदारी से व्यापार-व्यवसाय करने वालों को कोई परेशानी न हो। वे निर्भय होकर अपना व्यापार-व्यवसाय करें।
जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को न बख्शे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बहुत बड़ा अपराध है, ऐसे व्यक्तियों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने भोपाल में नकली घी के विरूद्ध कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार की कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रकरण प्रस्तुत करने में समय न लगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री के सेंपल लिए जाने से उनकी लैब द्वारा जाँच तथा नकली पाए जाने पर रिपोर्ट को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया में विलंब नहीं होना चाहिए, जिससे अपराधी को समय पर सजा मिल सके।
9 चलित प्रयोगशालाएं भी संचालित होंगी
खाद्य सामग्री की जाँच के लिए प्रदेश में 9 चलित प्रयोग शालाएं भी संचालित की जाएंगी, जो मौके पर ही खाद्य सामग्री की जाँच कर उसकी रिपोर्ट दे सकेगी। प्रदेश की खाद्य सामग्री जांच प्रयोगशालाओं की प्रतिमाह 1000 नमूने टैस्टिंग क्षमता है। क्षमता बढ़ाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए।
इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में तीन नवीन प्रयोगशालाएं
भारत सरकार के वित्त पोषण से प्रदेश में शीघ्र ही तीन नवीन प्रयोगशालाओं का निर्माण इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में किया जाएगा।

कराहल में आशा कार्यकर्ताओ को मलेरिया, डेगू पर दिया प्रशिक्षण कोरोना कोविड-19 की दिलाई शपथ

 

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया तथा अन्य वेक्टर जनित रोगों का प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में कराहल ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल एवं जिला व्ही. बी.ड़ी. सलाहकार श्री किरत सिंह कवचे के द्वारा दिया गया।
    इस प्रशिक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल ने मलेरिया के लक्षणों के व उपचार एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार मच्छरों के प्रजनन स्थलों तथा मच्छरों के लार्वा नस्टिकरण की जैसे सात दिवस में पानी की निकासी करना तथा जहाँ से सम्भव ना हो उस स्थान पर टेमोफोस या जला हुआ इंजिन का ऑइल डालें तथा लंबे समय तक भरे रहने वाले गड्डो में गंबूझिया मछली का संचयन करें आदि के बारे में जानकारी दी।
     इसी प्रकार मलेरिया की दवानीति 2013 के अनुसार पूर्ण उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता हैं। इसलिए प्रत्येक बुखार के मरीज की जाँच करें। पॉजिटिव आने पर पूर्ण उपचार करे।  जिला व्ही. बी.डी. सलाहकार श्री किरत सिंह कवचे के द्वारा डेंगू, चिकुनगुनिया, फाइलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के लक्षणों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा  बीमारियों का लक्षणों के आधार पर उपचारित करने की जानकारी दी।
     इसी प्रकार बीमारी के लक्षणों का पता चलते ही रेपिड फीवर सर्वे, लार्वा सर्वे, लार्वा  नस्टिकरण स्पेस स्प्रे , फॉगिंग आदि कार्य कर नियंत्रण की कार्यवाही करवाये। साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें। ताकि प्रभावी कार्यवाही कर उक्त बीमारियों को समय पर नियंत्रण किया जा सके। सभी प्रकार के मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया के प्रोटोकॉल भी उपलब्ध करवाये गये।
    प्रशिक्षण में कोरोना वायरस की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियो को मास्क, हैंड्स सेनेटाइजर का उपयोग करने के साथ सामाजिक दूरी बनाकर रखनें के अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जानें से बचनें के तरीके बताए। इसी प्रकार जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, आदि की जानकारी दी गई।
    इसी प्रकार मलेरिया की जाँच करने का तरीका श्री आर. एन. मित्तल सीनिअर लैब टेक्नीशियन व डॉ. हरिकृष्णा शिवहरे लैब टेक्नीशियन एवं स्वेता श्रीवास्तव रिसर्च असिस्टेंट व सुधा वर्मा लैब टेक्नीशियन पबउत द्वारा प्रशिक्षण में जानकारी दी।  इस दौरान मलेरिया विभाग के शहरी मलेरिया निरीक्षक श्री श्यामलाल बाथम डॉटा एंट्री ऑपरेटर श्री अमित गुप्ता, श्री संतोष टांक उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज 09 नवंबर को

 कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सबकी योजना सबका विकास पर आधारित जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक 09 नवंबर 2020 को टीएल बैठक के पश्चात् कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में आयोजित की गई है।

    जिला पंचायत के सीइओ श्री राजेश शुक्ल द्वारा सबकी योजना सबका विकास अभियान एवं मिशन अंन्त्योदय सर्वे, कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये है।

दतिया में निकली मां पीतांबरा की रथयात्रा

    धर्म मय हुई दतिया ,  पुरी की तर्ज पर निकली माई  की रथ यात्रा  में उमड़े भक्त ग्वालियर टाइम्स  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमं...