खाद्यान्न पात्रता पर्ची में नवीन नाम जोडने हेतु CEO Zila Panchayat प्रभारी अधिकारी नियुक्त

 कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची में नवीन नाम जोडे जाने तथा नियमित खाद्यान्न वितरण के पर्येवेक्षण एवं नियंत्रण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश जारी किये है।

    सीईओ जिला पंचायत जिला आपूर्ति अधिकारी, सीईओ जनपद एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्योपुर, विजयपुर, कराहल को जारी निर्देशो में कहा है कि खाद्य विभाग के अधिकारी (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समय-समय पर प्रत्येक तीसरे दिवस सीईओ जिला पंचायत श्योपुर को प्रगति से अवगत करायेगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर सभी प्रगति से कलेक्टर श्योपुर को अवगत करायेगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दतिया में निकली मां पीतांबरा की रथयात्रा

    धर्म मय हुई दतिया ,  पुरी की तर्ज पर निकली माई  की रथ यात्रा  में उमड़े भक्त ग्वालियर टाइम्स  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमं...