दंडित बंदियों की सजा एक माह कम होगी : मंत्री डॉ. मिश्रा

मुसीबत का आना पार्ट ऑफ लाइफ है और मुसीबत से बाहर आ जाना आर्ट ऑफ लाइफ है। जेलों में बंद दंडित बंदियों की सजा में एक माह की कमी की जाकर उन्हें 30 दिन पहले रिहा किया जायेगा। गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ये बातें कोरोना वॉरियर्स जेलकर्मियों के लिये आयोजित सम्मान समारोह में सेंट्रल जेल भोपाल में कही। उच्च सुरक्षा इकाई के लिए 3 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण भी सेंट्रल जेल में किया गया। जेल परिसर में मंत्री डॉ. मिश्रा ने महिला बन्दियों की नन्हीं बालिकाओं को उपहार भेंट किये। सेन्ट्रेल जेल के सभागार में मंत्री डॉ. मिश्रा और मंत्री श्री सारंग ने दिवंगत जेल उप अधीक्षक श्री त्रिपाठी और गैस त्रासदी के मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेंट्रल जेल भोपाल के सांस्कृतिक भवन का सभागार अब जेल प्रहरी स्व. रमाकांत यादव सभागार के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने छिंदवाड़ा के डिप्टी जेलर श्री राजकुमार त्रिपाठी के कोरोना से दिवंगत होने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति त्रिपाठी को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिये। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिसकर्मियों की तरह ही जेलकर्मियों के लिये भी सम्पूर्ण प्रदेश में सर्वसुविधा-युक्त आवासगृहों का निर्माण किया जायेगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 11 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रदेश में जेल विभाग के 282 पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा आयोजित की जायेगी।

उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करते हुए कहा कि आपने अपनी कर्त्तव्यनिष्ठा और सेवा-परायण से अन्यों को भी महामारी से उबरने में सहायता प्रदान की है। मेडल नाम का होता है पर संतोष काम का होता है। आपके द्वारा जो कार्य किया गया है, वह आपको जीवन-भर परोपकार करने का संतोष प्रदान करता रहेगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने जेल विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना की महामारी के दौरान प्रदेश के 45 हजार से अधिक बंदियों का बेहतर प्रबंधन करते हुए एक भी कोरोना पीड़ित का काल-कवलित नहीं होना जेल विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है। जेलें न केवल कारागार हैं बल्कि सुधारगृह भी हैं। यहाँ बंदियों के बौद्धिक विकास के द्वारा विकार दूर कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कैदियों के आत्मबल संवर्धन के लिये कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जेल महानिदेशक श्री संजय चौधरी को दिये।

जेलों में चिकित्सकों की कमी पूरी करेंगे : मंत्री श्री सारंग

चिकित्सा शिक्षा एवं गैस राहत व पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि जेलों में चिकित्सकों की कमी शीघ्र पूरी करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि जेलकर्मियों ने कोरोना संक्रमण से बंदियों के बचाव के लिये उत्कृष्ट कार्य किया है। श्री सारंग ने गैस त्रासदी के समय को याद करते हुए कहा कि आज का दिन सबक और संकल्प लेने का दिन है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा करेंगे।

हम सही हैं तो ईश्वर हमारे साथ है : सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्य पर चलने में कभी कष्ट नहीं होता है। सत्य को परास्त नहीं किया जा सकता है। यदि हम सही हैं तो ईश्वर हमें कभी गलत साबित नहीं होने देंगे। यदि हमें कष्ट होता है तो इसका अर्थ है कि ईश्वर हमारी परीक्षा ले रहे हैं। उन्होंने जेलों में बिताये गये समय के संस्मरण भी सुनाये।

महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह से जेलकर्मी सम्मानित

सेंट्रल जेल भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए जेलकर्मियों को महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह से गृह एवं जेल मंत्री डॉ. मिश्रा और सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया। समारोह में कोरोना वॉरियर्स सम्मान कोरोना से दिवंगत हुए डिप्टी जेलर छिंदवाड़ा श्री त्रिपाठी को मरणोपरांत प्रदान किया गया, जिसे उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति त्रिपाठी ने ग्रहण किया। समारोह में 64 जेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें 20 कोरोना वॉरियर्स को विशिष्ट पदक प्रदान किये गये। जेलकर्मी श्रीमती गीता रायकवार और श्रीमती नीना श्रीवास्तव प्रशंसनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।

नवनिर्मित आवासीय परिसर लोकार्पित

मंत्री डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल परिसर भोपाल में उच्च सुरक्षा इकाई के लिये 3 करोड़ 1 लाख 32 हजार रूपये की लागत से निर्मित किये गये आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। इसमें 100 प्रहरी निवास कर सकेंगे। इस अवसर पर जेल महानिदेशक श्री संजय चौधरी, ए.डी.जी. श्री अशोक अवस्थी, ए.डी.जी. जेल श्री जी.आर. मीणा, जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे और जेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 

संबल योजना में वेरीफिकेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें, शेष वेरीफिकेशन कार्य तीन दिवस में करें -कलेक्टर

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संबल योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के वेरीफिकेशन कार्य की आज एक जिला स्तरीय बैठक कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में संबल येाजना के अंतर्गत किये जा रहे हितग्राहियों के बेरीफिकेशन का कार्य तीन दिवस में पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
    इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल, डिप्टी कलेक्टर श्री विेजेन्द्र सिंह यादव, एसीईओ जिला पंचायत श्री महेन्द्र जैन, डीपीएम आजीविका मिशन श्री सोहनकृष्ण मुदगल, सीईओ जनपद कराहल श्री एसएस भटनागर, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री पीएस राजपूत एवं श्रीमती सारिका पाटीदार, सीएमओ नगर पालिका श्योपुर सुश्री मिनी अग्रवाल, बडौदा श्री ताराचंद धूलिया एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संबल योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों का बेरीफिकेशन शेष रहा है। उस कार्य को तीन दिवस में नगरीय निकाय एवं जनपदो के माध्यम से पूरा कराया जावे। साथ ही भौतिक सत्यापन कार्य के लिए कम्प्युटरो की व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती अधिक से अधिक संख्या में की जाकर समय सीमा में कार्य को अंजाम दिलाया जावे।
    कलेक्टर ने कहा कि संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता के नगरीय निकाय विजयपुर में 07, श्योपुर में 09, बडौदा में 14 प्रकरण लंबित है। जिनके लिए दो लाख रूपये के मान से राशि मांगने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जावे। उन्होने कहा कि जनपद पंचायत कराहल के क्षेत्र में अनुग्रह सहायता राशि के 24 एवं दुर्घटना से संबंधित 02 कुल 26 प्रकरण लंबित है। जिनके लिए राशि की मांग शासन से की जावे। इसी प्रकार जनपद श्योपुर में 05 प्रकरणो में सहायता मांगने का प्रस्ताव भेजा जावे।
    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संबल योजना से संबंधित जो प्रकरण सीएम हेल्पलाइन में लगे है। उन प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जावे। साथ ही उनसे संबंधित सर्वे कार्य सर्वोच्च वरीयता के आधार पर पूरा कराया जावे। उन्होने कहा कि जिले की जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायो के सीएमओ इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही संबल योजना से संबंधित सभी प्रकार की कार्यवाहियों को टॉप प्रायटी दी जावे। उन्होने कहा कि जो कार्य पूर्ण कराये जावे उनके भुगतान की कार्यवाही सात दिवस में होनी चाहिए।

आयुष्मान भारत बनाने दिशा में चर्चा

    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने आयोजित बैठक मे विभागीय अधिकारियो से चर्चा करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत बनाने की दिशा में चल रही कार्यवाहियों को आगे बढाया जावे। साथ ही इस योजना में संबल के हितग्राहियों को वरीयता प्रदान की जावे। उन्होने कहा कि गरीबो को न्याय अवश्य दिया जावे।
    सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल ने बैठक में कहा कि संबल योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों का सर्वे शेष रहा है। उस कार्य को सीईओ जनपदो के माध्यम से तीन दिवस में पूरा कराने की पहल की जावेगी। उन्होने कहा कि इस योजना में वेरीफिकेशन के प्रकरण जनपद स्तर पर लंबित है। उनका निराकरण भी समय सीमा में किया जावेगा। उन्होने कहा कि नगरीय निकायो के माध्यम से संबल योजना में वेरीफिकेशन से शेष रहे कार्य को तीन दिवस में पूरा कराने के प्रयास किये जावेगे।
    जिला पंचायत के सीईओ श्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत बनाने की दिशा में संबल योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करने की पहल की जावेगी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालयो के बच्चो को चिक्की का वितरण बीआरसी के माध्यम से कराया जावेगा। इसी प्रकार मीडिल के छात्रो को तेल, दाल वितरण की भी कार्यवाही बीआरसी के माध्यम से समय सीमा में कराई जावेगी। 

नवीन पात्रता पर्ची में जिले ने प्राप्त की 74 प्रतिशत उपलब्धि

 कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में श्योपुर जिले ने राशन वितरण उपलब्ध कराने की दिशा 6901 हितग्राहियों को जारी की गई है। जिसमें से 5129 न्यू कार्ड जोडे गये है। नवीन पात्रता पर्चियां जारी करने में श्योपुर जिले ने ग्वालियर-चंबल संभाग में 74 प्रतिशत उपलब्धी अर्जित की है।    

    डिप्टी कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नवीन पात्रता पर्ची जारी करने में श्योपुर जिला ग्वालियर-चंबल संभाग में 74 प्रतिशत की उपलब्धी माह नवंबर 2020 में अर्जित की है। शेष 26 प्रतिशत न्यू कार्ड बनाने की कार्यवाही प्रचलित है।

नजूल भूमि के प्रबंधन, निवर्तन एवं सतत् निगरानी हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

 कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नजूल भूमि के प्रबंधन, निर्वतन क्रियान्वयन तथा सतत् निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।

    जारी आदेश के अनुसार इस समिति में कलेक्टर जिला श्योपुर अध्यक्ष रहेगे। सदस्य के रूप में उपसंचालक/सहायक संचालक नगर तथा निवेश, जिला पंजीयक, मुद्रंक एवं पंजीयन, संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्योपुर/बडौदा/विजयपुर (नगरीय क्षेत्र में स्थित नजूल भूमि के मामलों में), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र में स्थित भूमि के मामलों में), उपखण्ड अधिकारी श्योपुर/कराहल/विजयपुर (जिला उपखण्ड में भूमि स्थित है) को शामिल किया गया है। इसी प्रकार समिति का सदस्य-सचिव कलेक्टर कार्यालय में नजूल शाखा के प्रभारी संयुक्त/उपकलेक्टर को बनाया गया है। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से आमंत्रित सदस्य शामिल रहेगे।

स्वच्छ श्योपुर, स्वच्छ भारत थीम पर प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र-छात्राओ के पेंटिग 05 दिसंबर तक आमंत्रित

 स्वच्छ श्योपर, स्वचछ भारत थीम (स्वचछता सर्वेक्षण 2021) पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर पालिका श्योपर के माध्यम से कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिताओं में पांचवी से दसवीं कक्षा के छात्र छत्राएँ भाग ले सकते हैं।

    नगर पालिका श्योपुर की सीमएओ सुश्री मिनी अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ श्योपुर, स्वच्छ भारत थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के अतंर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता, स्वरचित कविता शामिल है। सभी छात्र-छात्राएं के लिए पेंटिंग की थीम स्वच्छता ही रहेगा। सभी बच्चे अपनी पेंटिंग 5 दिसंबर 2020 तक अनिवार्य रूप से नगर पालिका कार्यालय श्योपुर की निर्माण शाखा में सब इंजीनियर श्री अभय प्रताप के पास जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 

किसानों कोएसएमएस के माध्यम से आमंत्रित करने का प्रावधान कलेक्टर ने जारी किये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

ग्वालियर टाइम्स 03 दिसम्बर, आज जारी म प्र शासन के आदेश में किसानों को ज्वार व बाजरा खरीदी हेतु अब पहला एस एम एस खो जाने या उसकी अवधि समाप्त हो जाने पर एन आई सी के माध्यम से एक और दूसरा एस एम एस प्राप्त करने की सुविधा दी है ।
दी गयी सुविधा में यह भी कहा गया है कि पोर्टल पर पंजीकृत किसान 05 दिसंबर तक एस एम एस या दूसरा एस एम एस प्राप्त कर सकेंगें । तथा एस एम एस प्राप्त करने के 15 दिन तक वह एस एम एस या दूसरा एस एम एस मान्य और वैध रहेगा । और किसान एस एम एस प्राप्त करने से 15 दिन तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना ज्वार बाजरा मंडी या उपार्जन केन्द्र को बेच सकेगा ।
दूसरी भाषा में कहें तो 04 तारीख को एस एम एस पाने वाला किसान 19 दिसम्बर तक और 05 दिसम्बर को एस एम एस पाने वाला किसान 20 दिसंबर तक अपनी फसल की उपज बेच सकेगा ।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण संचालनालय भोपाल के संचालक श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग के कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा है कि वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर मोटा अनाज उपार्जन नीति की कण्डिका 7.5 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत/सत्यापित किसानों को अपनी उपज विक्रय करने हेतु एसएमएस के माध्यम से आमंत्रित करने का प्रावधान सुनिश्चित किया है।
    खरीफ वर्ष 2020-21 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत एवं सत्यापित किसानो से ज्वार एवं बाजरा का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 05 दिसबंर तक किये जाने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस दिशा में बिन्दुवार एसएमएस एवं उपार्जन के संबंध में स्थिति से अवगत कराया गया है। कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर मोटा अनाज उपार्जन नीति की कण्डिका 7.5 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत/सत्यापित किसानों को अपनी उपज विक्रय करने हेतु एसएमएस के माध्यम से आमंत्रित करने के प्रावधानों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये है। 

विश्व विकलांग दिवस पर शिविर आयोजित शिविर में 75 दिव्यांग लाभान्वित

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग श्योपुर के माध्यम से विश्व विकलांग दिवस पर शिविर का आयोजन आज  राजीव गांधी सभागार मेला ग्राउण्ड पर किया गया है। इस शिविर में 75 दिव्यांगो के विभिन्न प्रकार के लाभो से लाभान्वित किया गया।
    शिविर में प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रिशु सुमन, जिला परिवहन अधिकारी श्री एबी कैबरे, सामाजिक न्याय विभाग के जिला समग्र संयोजक श्री राजवीर सिंह कुशवाह, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ हरिश शाक्य, डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार, डॉ. समीक्षा अग्रवाल, सामाजिक न्याय के ब्लॉक स्तरीय समग्र अधिकारी श्री सौरभ सिंह, श्री ओमवीर रघुवशी, रामवीर मीणा एवं जनपद पंचायतो के पीसीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा दिव्यांगजन उपस्थित थे।
    विश्व विकलांग दिवस पर आयोजित इस शिविर के प्रारंभ में दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजनों के ड्राइविंग लाईसेंस पंजीयन की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इस शिविर में 113 दिव्यांगो ने पंजीयन कराया। जिसमें से 22 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, 31 दिव्यांगजनों के यू.डी.आई.डी.कार्ड, 06 ड्राइविंग लाईसेंस, 16 दिव्यांग पेंशन के लिए लाभान्वित किया। 

किसानों से ज्वार बाजरा खरीदी 20 दिसंबर तक, पोर्टल पर पंजीयन व एस एम एस प्राप्ति 5 दिसंबर तक, अब दूसरा एस एम एस भी ले पायेंगें

शिवराज ने किसानों की सुनी , दूर की परेशानी और चिंता , शासन ने आज जारी किये आदेश , अब चिन्ता न करें किसान

ग्वालियर टाइम्स 03  दिसम्बर, आज जारी म प्र शासन के आदेश में किसानों को ज्वार व बाजरा खरीदी हेतु अब पहला एस एम एस खो जाने या उसकी अवधि समाप्त हो जाने पर एन आई सी के माध्यम से एक और दूसरा एस एम एस प्राप्त करने की सुविधा दी है ।

दी गयी सुविधा में यह भी कहा गया है कि पोर्टल पर पंजीकृत किसान 05 दिसंबर तक एस एम एस या दूसरा एस एम एस प्राप्त कर सकेंगें । तथा एस एम एस प्राप्त करने के 15 दिन तक वह एस एम एस या दूसरा एस एम एस मान्य और वैध रहेगा । और किसान एस एम एस प्राप्त करने से 15 दिन तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना ज्वार बाजरा मंडी या उपार्जन केन्द्र को बेच सकेगा ।

दूसरी भाषा में कहें तो 04 तारीख को एस एम एस पाने वाला किसान 19 दिसम्बर तक और 05 दिसम्बर को एस एम एस पाने वाला किसान 20 दिसंबर तक अपनी फसल की उपज बेच सकेगा ।      

 

विद्युत सब स्टेशन विद्या नगर और रेत घाट पर रात में ऊर्जा मंत्री ने मारा छापा , उपभोक्ताओं के घर पहुंचे, बिलों से लेकर सप्लाई और कटौती सहित ट्रिपिंग क्यों हुई कितने देर के लिए हुई पूछा प्रद्युम्न सिंह तोमर ने

भोपाल : सोमवार, नवम्बर 30, 2020, ट्रिपिंग क्यों हुई और कितनी देर के लिए हुई ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह जानकारी रात 8:00 बजे विद्यानगर सब स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान ली। उन्होंने विद्युत सब स्टेशन रेत घाट और लालघाटी का भी रात 9:00 बजे निरीक्षण किया।

श्री तोमर ने विद्युत सब स्टेशन में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब स्टेशन में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाए। श्री तोमर ने कहा कि अधिकारी सभी स्टेशनों का नियमित निरीक्षण करें। श्री तोमर ने विद्या नगर स्टेशन और रेत घाट स्टेशन में प्राप्त शिकायत और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बिजली सुधारने के लिए उपयोग किए जा रहे वाहनों का भी निरीक्षण किया। श्री तोमर ने कहा कि इन वाहनों में मजबूत सीढ़ी के साथ दस्ताने और सुरक्षा के उपकरण होने चाहिए।

ऊर्जा मंत्री ने सब स्टेशन में पड़ी अनुपयोगी सामग्री को राईट ऑफ करने के निर्देश भी दिए। रेत घाट में एक खराब बाहन खड़ा है। श्री तोमर इसे हटाने के निर्देश दिये।

ऊर्जा मंत्री ने घर जाकर उपभोक्ताओं से की चर्चा

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्या नगर में विद्युत उपभोक्ता श्री शर्मा के घर जाकर विद्युत सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने विद्युत सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। श्री तोमर ने विद्या मेडिकल स्टोर संचालक से भी चर्चा की। उन्होंने बिजली आपूर्ति और बिजली बिल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक ग्राम पंचायत में नवीन शा. उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन 01 से 05 दिसंबर तक

  कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में दुकान विहीन 01 ग्राम पंचायत बेहड़ावद नवीन शासकीयं उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु 01 दिसंबर से 05 दिसंबर 2020 तक http://rationmitra.nic.in/NewShop/Default.aspx पर सोसायटी, स्वसहायता समूह एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। 

    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्योपुर श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि यह आवेदन मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 की धारा 10 की उपधारा (1) के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहुप्रयोजन सोसायटी एवं महिला स्वसहायता समूत तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा सुनिश्चित की गई है।   
      इसी प्रकार आवेदन पात्र संस्थाऐं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालयीन नोटिस बोर्ड पर चस्पा आवेदन पत्र का प्रारूप तथा अन्य संबंधित निर्देश का अवलोकन कर सकती है। आवश्यक दस्तावेजों में संबंधित आवेदक संस्था के पास मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 की धारा 10 की उपधारा (1) के अंतर्गत वर्गीकृत सोसायटी का पंजीयन प्रमाणपत्र, विगत वर्ष की ऑडिट, किरायानामा आदि होना चाहिए।
     इसके अतिरिक्त आवेदक संस्था या समूह के पास एक माह की आबंटन सामग्री प्राप्त करने के लिए पर्याप्त राशि/साख-सीमा उपलब्ध होना चाहिए एवं एक माह के आबंटन के समतुल्य सामग्री के भंडारण एवं वितरण के लिए स्थान उपलब्ध होना चाहिए। उचित मूल्य दुकानों के संचालन में महिलाओं की भागीदारी को बढावा देने के लिए किसी ग्रामीण क्षेत्र की, यथासंभव, एक-तिहाई उचित मूल्य दुकानें महिलाओं की संस्थाओं को आबंटित की जाएगी। ऐसी संस्था को महिलाओं की संस्था समझा जाएगा जिसके सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण महिलाएं हो।

दतिया में निकली मां पीतांबरा की रथयात्रा

    धर्म मय हुई दतिया ,  पुरी की तर्ज पर निकली माई  की रथ यात्रा  में उमड़े भक्त ग्वालियर टाइम्स  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमं...