जिले में तैयार 41 किचन शेड का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया लोकार्पण

( फोटो डाउनलोडेबल नहीं है , जनसंपर्क विभाग की जिला की वेबसाइट पर गलत फार्मेट में उपलब्ध कराया गया है )  श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मिंटो हॉल भोपाल से ग्रामीण विकास विभाग की मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत कोरोना काल में प्रदेश में बनाए गए 2 हजार 500 किचन शेड एवं 7 हजार 100 किचन गार्डन (पोषण वाटिका) का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।
   इस वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में श्योपुर जिले के 41 किचिन शेड़ जनपद पंचायत श्योपुर के 29 एवं जनपद कराहल के 12 किचिन शेड़ शामिल है। जिले की 91 शालाओं में माँ की बगिया जनपद पंचायत की 39 जनपद पंचायत कराहल की 09 जनपद पंचायत विजयपुर की 43 का लोकार्पण किया गया। मों की बगिया हेतु शाला प्रबंधन समितियो को राशि 5000 / प्रदाय किये गये थे। उक्त कार्यक्रम में जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कविता मीणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश शुक्ल जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री पी.एस राजपूत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

योजनाओं के प्रदाय में विलंब किया तो होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सुशासन के लिए जनता को शासकीय योजनाओं का समय पर लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। यदि उन्हें इनका लाभ मिलने में विलंब होता है तो विलंब के लिए जिम्मेदार शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों को ऑनलाइन राशि समय पर अंतरित किए जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सी.एम. हेल्पलाइन 181 के अंतर्गत मोबाइल के माध्यम से स्थानीय निवासी एवं जाति प्रमाण-पत्र एक ही दिन में दिए जाने की सुविधा प्रदान करने वाला म.प्र. देश का पहला राज्य है। सी.एम. हैल्पलाइन में नागरिक अब अपनी शिकायतें व्हॉटसएप नंबर 7552555582 पर भी दर्ज करवा सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी भी उपस्थित थे।

सी.एम.ओ. और लिपिक को निलंबित करें


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिवपुरी जिले के एक प्रकरण में शासकीय योजना की किश्त देने में हितग्राही (श्री दामोदर प्रसाद) को विलंब किए जाने की शिकायत पर तत्कालीन सी.एम.ओ. और लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करें


मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंडला जिले के आवेदक श्री देवेन्द्र ने बताया कि उसकी बहन 2018 से लापता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तुरंत उसे ढूंढने की कार्रवाई करने तथा दोषी  पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।

फसल बीमा की राशि सभी किसानों को मिले


मुख्यमंत्री श्री चौहान को शाजापुर जिले के आवेदक श्री मनोज राजपूत ने बताया कि उसे फसल बीमा की राशि नहीं मिली है। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि फसल बीमा योजना का लाभ हर प्रभावित किसान को दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली, प्राचार्य को निलंबित करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान को दतिया की कुमारी श्रद्धा पिता राधेश्याम ने बताया कि उसे "गांव की बेटी योजना" के अंतर्गत प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य के निलंबन की कार्रवाई करें।

पट्टा देने के लिए प्रशासन को बधाई


बड़वानी जिले के आवेदक श्री बद्री ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे जमीन का पट्टा दिलवाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आवेदक की समस्या समझने तथा त्वरित कार्रवाई कर उसे पट्टा देने के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।

सहायता में न हो विलंब


मुख्यमंत्री श्री चौहान को रायसेन जिले के जय सिंह बंजारा ने बताया कि बेटे की मृत्यु के उपरांत उन्हें सहायता मिलने में बहुत विलंब हुआ। अब उन्हें सहायता मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्य में विलंब के लिए संबंधित पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।

समय पर मिले जमीन का मुआवजा


मुख्यमंत्री श्री चौहान को रीवा जिले के किसान श्री भगवत सिंह ने बताया कि उन्हें बाणसागर परियोजना में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा मिलने में देरी हुई है। कलेक्टर ने बताया कि लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण करते हुए 194 किसानों को मुआवजा दिला दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विलंब के संबंध में संबंधित एस.डी.एम. से कारण पूछे जाने के निर्देश दिए।

पूरी राशि एक साथ दी जाए


इंदौर जिले में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा द्वारा स्ट्रीट वेण्डर योजना के अंतर्गत 10 हजार के स्थान पर 05-05 हजार रूपए दिए जाने की शिकायत पर संबंधित बैंक मैनेजर ने बताया कि दस्तावेजों के पूरे न होने के कारण दो किश्तों में राशि दी जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत पूरी राशि 10 हजार रूपए एक साथ प्रदाय की जाए।

उच्च प्रदर्शन वाले जिलों की सराहना की


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सी.एम. हेल्पलाइन में समस्याओं के निराकरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले सिवनी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, छतरपुर, देवास, बुरहानपुर, होशंगाबाद, डिण्डौरी, झाबुआ तथा रतलाम की सराहना करते हुए कलेक्टर्स को बधाई दी। वहीं खराब प्रदर्शन वाले जिलों रायसेन, मुरैना, भिण्ड, इंदौर, शिवपुरी, शाजापुर, खरगौन, बड़वानी, धार तथा आगर-मालवा को कार्य सुधारने के निर्देश दिए गए।

शिकायतों के निवारण में अव्वल अधिकारियों को बधाई दी


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में अव्वल आने वाले पाँच अधिकारियों श्री जितेन्द्र सिंह रघुवंशी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर, श्री एन.के. सोनार सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नीमच, श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सीहोर, श्री अमरजीत कुमार कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग मंडला तथा श्री संजय कुलश्रेष्ठ नगरीय विकास एवं आवास विभाग उज्जैन को बधाई दी।

एनआईसी श्योपुर में उपस्थित अधिकारी


कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय,डीएफओ श्री सुधांशु यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि श्री पी गुजरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी वीसी में उपस्थित थे।

जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य सेमीनार आयोजित

जिला जेल श्योपुर में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर सेमीनार आज आयोजित किया गया। सेमीनार में मानसिक बीमारियों की समस्या एवं उनके निदान से संबंधित चर्चा की गई। मानसिक स्वास्थ्य सेमीनार में मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णु गर्ग, वरिष्ठ जेलर श्री व्हीएस मौर्य उपस्थित थे। साथ ही समस्त जेल स्टॉफ के 26 लोग उपस्थित रहें। 

श्योपुर नगरीय क्षेत्र में दूसरे दिन किला परिसर में चलाया सफाई अभियान

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्योपुर नगरीय क्षेत्र में दूसरे दिन किला परिसर की गलियों एवं मोहल्लो में विशेष सफाई अभियान आज संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिको के साथ झाडू लगाई। साथ ही फावडा चलाकर नालियो में भरे हुए कचरे को निकालकर सफाई व्यवस्था कायम रखने के प्रयास किये। दूसरे दिन चलाये गये विशेष सफाई अभियान की कडी में 07 जनवरी 2021 को प्रातः 08 बजे से श्योपुर शहर के वार्ड क्र. 02 में स्वच्छता की दिशा में साफ-सफाई व्यवस्था को सभी के सहयोग से संचालित किया जावेगा।
    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं नागरिको से चर्चा करते हुए कहा कि श्योपुर शहर के किला परिसर के मोहल्ला एवं गलियों में साफ-सफाई अभियान के दौरान मंदिर, मस्जिद मे परिसर में जो जगह खाली है। उसके पौधारोपण कराने की व्यवस्था विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होने सफाई के दौरान ऐसे घरो के नागरिक जिनके द्वारा नाली बंद कर पानी की निकासी को रोका गया है। वे नाली को खोलकर पानी को आगे बढाने में सहायक बनें। इस कार्य को करने में बीमारियों से भी निजात मिलेगी।
    कलेक्टर ने मेधना स्कूल के समीप बगीची स्थित सडक की सफाई के दौरान नागरिको द्वारा नाली ब्लॉक की गई है। उसे खुलवाने की समझाइश दी। उन्होने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सार्वजनिक सडक पर नाली ब्लॉक करने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी किये जावे। उन्होने कहा कि मस्जिद के पीछे जो झाडी खडी है। उनकी साफ-सफाई नगरपालिका के अमले द्वारा कराई जावे। कलेक्टर ने नावघाट की सडक का जो टुकडा छूटा हुआ है। उसे बनवाने के निर्देश नगरपालिका के अधिकारिया को दिये। साथ ही ऐसा मोहल्ला जहां नाली नही है। वहां पर नगरपालिका के माध्यम से नाली निर्माण कराया जावे। साथ ही नावघाट के क्षेत्र में बनी सडक पर नाली बनाने के लिए स्टीमेट तैयार कराया जावे। कलेक्टर ने सभी के सहयोग से नालियो के सफाई कार्य को भी किला परिसर में अंतिम रूप दिलाया।
    विशेष सफाई अभियान में पूर्व विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, गांधी आश्रम के संचालक श्री जयसिंह जादौन, पार्टी पदाधिकारी श्री बिहारी सिंह सोलकी, श्री दिनेश भटजीवाले, श्री कांशीराम सेंगर, श्री सिराज दाउदी, मो. चीनी कुरैर्शी, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्रीमती सरोज तोमर, श्रीमती मंजेश साहू, श्रीमती कल्पना राठौर, श्रीमती सुधा तोमर, श्रीमती राधा हरदैनिया, कु. अंजली दुबे, श्री महेश राठौर, श्री राजकुमार राठौर, तहसीलदार श्री राघवेन्द्र कुशवाह, हेल्थ आफीसर श्री सत्यभानू जाटव, पार्षदगण, पत्रकार, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिको ने हिस्सा लिया। 

जिला सलाहकार समिति की बैठक आज

 कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्वत की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र श्योपुर की वर्ष 2020-2021 की वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा हेतु जिला सलाहकार समिति की बैठक 07 जनवरी 2021 को प्रातः 11.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में आयोजित की गई है।

    जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्री विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि जिला सलाहकार समिति की बैठक में वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना पर चर्चा एवं अनुमोदन, जिला प्रशासन से समन्वय कार्यक्रमों पर चर्चा, कार्यालय भवन हेतु सरकारी भवन पर चर्चा की जावेगी। साथ ही बैठक के संबंध में सभी संबंधितो को सूचना पत्र जारी कर दिया गया है।

श्योपुर जिले में 886 हितग्राही लाभान्वित, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाभान्वित हितग्राहियों से की चर्चा

भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट ने कार्यक्रम में कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से गरीब आत्मनिर्भर बनेगे। उन्होने कहा कि पीएम, सीएम ने गरीबो की चिंता करते हुए गरीबो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना को बनाया है। वे गरीबो के जीवन स्तर को उठाने के भरसक प्रयास कर रहे है। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा ऐसी अनेको योजनाएं चल रही है। जिससे गरीब का जीवन स्तर सुधार रहा है। पीएम स्वनिधि योजना से गरीब व्यक्ति, हाथ ठेला चलाने वाले, मजदूरी करने वालो के लिए 10 हजार रूपयें का काफी महत्व रखते है। इन रूपयों से वह अपना व्यवसाय कर सकते है। साथ ही उन्हे किसी भी प्रकार की कोई गारंटी नही देना है। और न ही ऋण पर उन्हे किसी प्रकार का ब्याज देना पडेगा। लाभान्वित होने वाले हितग्राही इन रूपयों से व्यवसाय करते हुए किश्त के रूप में बैंक को ऋण अदा करे। जिससे बैंक के उनकी साख बनेगी। साथ ही अगले वर्ष उनको दो गुना ऋण मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने द्वीप प्रज्जवलित कर निरंजनपुर, इंदौर में आयोजित स्वनिधि संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर कन्या पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया का पानी सांवेर की धरा पर जाएगा। एककृएक वचन पूरा किया जाएगा। बरसों से गरीब, जहां कच्चा पक्का मकान बनाकर रह रहा है। शासकीय भूमि पर पट्टा देकर उसका मालिक बनाया जाएगा। बड़े माफिया, दादा, गुंडा को नहीं छोड़ेंगे। कब्जे से उनकी जमीन छुडाएंगे। आपकी बिजली समस्या का भी समाधान निकाला जाएगा।
    इंदौर के विकास की योजना आज हमने बनाई है। इंदौर को हिंदुस्तान का सबसे सुंदर और विकसित शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगा। सर्वांगीण विकास होगा। काह्न नदी को शुद्ध बनाया जाएगा। सारी बुनियादी व्यवस्था इंदौर में करेंगे। आज स्ट्रीट वेंडर्स को बिना ब्याज का 10-10 हजार का लोन दिया जा रहा है। इंदौर में गरीबों के लिए हॉकर्स कॉर्नर विकसित करेंगे। गरीबों की रोजी-रोटी नहीं छिनने देंगे। गरीबों को किराए पर सस्ते मकान मिल जाएं, इसके लिए कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे।
    समाज के दुश्मन, ड्रग माफिया मेरे बच्चों का भविष्य चौपट करते हैं। यह रेव पार्टी, हुक्का पार्टी नहीं चलेगी। भोलेकृभाले बच्चों की जिंदगी बरबाद नहीं होने दूंगा। मैं रोज बेटियों का पूजन करता हूं, पांव धोकर पानी माथे से लगाता हूं। उनके साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।  
    धर्म परिवर्तन का खेल मैं किसी कीमत पर नहीं चलने दूंगा। इसलिए हमने कड़ा कानून बनाया है। मिलावट करने वालों, होशियार हो जाओ। किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। पत्थरबाजी के खिलाफ कड़ा कानून बना रहा हूं।
    आयुष्मान भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। 60 प्रतिशत वे देंगे, 40 प्रतिशत हम देंगे। कोई गरीब बिना इलाज के नहीं रहने दिया जाएगा। प्राइवेट अस्पतालों में भी 5 लाख तक का निशुल्क इलाज दिया जाएगा।
    मेरी स्व सहायता समूह की बहनों को हम क्रेडिट लिंकेज दे रहे हैं। केवल 4 प्रतिशत ब्याज लगेगा, बाकी ब्याज मैं भरवाउंगा। अलग-अलग सामान बनाओ, ताकि तुम्हारी जिंदगी बदले, आमदनी बढ़े। इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 70 करोड़ रुपये की 70 किलो की ड्रग्स जब्त की गई, ड्रग माफिया को खत्म करने के लिए की गई कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों को बधाई।
    कार्यक्रम मे पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से संवाद सत्र में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागौद से श्री अयोध्या प्रसाद बर्मन से संवाद किया। श्री बर्मन ने पीएम स्वनिधि योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। मुंगौडा विक्रेता श्री बर्मन ने कहा कि बिना ब्याज के 10 हजार से ठेले की मरम्मत कराई, कुछ सामान लिया और काम शुरू किया। अब काम बढि़या चल रहा है।
    मंडला से सब्जी विक्रेता अंजू ने बताया कि लॉकडाउन में स्वनिधि योजना की 10 हजार रुपये के ऋण की मदद से सब्जी का व्यापार फिर से शुरू किया। काम अच्छा चल रहा है। हर माह 7कृ8 हजार रुपये की बचत हो जाती है.  बडवानी से श्री संतोष सांवले से संवाद किया।

पानीपूरी विक्रेता श्री संतोष ने बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स के तहत लिए ऋण में कोई परेशानी नहीं आई। अब जिंदगी की गाड़ी पटरी पर आ गई है। श्री चौहान ने समय पर ऋण चुकाने पर मिलने वाले लाभ की जानकारी श्री संतोष से साझा की। नीमच की भूरी बाई ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिले लाभ के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। उन्होंने बताया कि महीने में 6-7 हजार की बचत हो जाती है।
    उमरिया के रजाईकृगद्दा विक्रेता श्री शिव प्रसाद ने बताया कि स्वनिधि के तहत मिले 10 हजार के ऋण से रजाईकृगद्दा बेचना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में 15वें वित्त आयोग की अनुशंसानुसार प्रदेश के 4 नगर पालिक निगमों के बैंक खातों में विकास कार्यों के लिए वन क्लिक से 149.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
    इस अवसर पर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, उपाध्याय श्री बिहारी सिंह सोलंकी, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता, पार्टी पदाधिकारी श्रीमती मिथलेश तोमर, श्रीमती रामा वैष्णव, श्रीमती सुनीता सेन, श्री दिनेशराज दुबोलिया, श्री शंशाक भूषण, नगरपालिका की सीएमओ सुश्री मिनी अग्रवाल, नगरपालिका के इंजीनियर श्री अशोकलाल गुप्ता सहित अन्य पार्षदगण, पत्रकार एवं हितग्राही उपस्थित थे।
श्योपुर जिले में 886 हितग्राही लाभान्वित
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्ट्रीट वेडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत प्रदेश के 02 लाख हितग्राहियों को ऋण वितरण पूर्ण होने पर उन्होने लाभार्थियों से मुख्यमंत्री जी ने इन्दौर से सीधा संवाद किया। श्योपुर जिले में भी पीएम स्वनिधि योजना के तहत लगभग 886 हितग्राहियों को 10 हजार रूपयें का ब्याज रहित ऋण एक वर्ष के लिए प्रदान किया। साथ ही इन्दौर से मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण श्योपुर मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सभागार में हितग्राहियो के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों ने सुना और देखा। पीएम स्वनिधि योजना के हितलाभ वितरण कार्यक्रम को मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर। कन्यापूजन के साथ प्रारंभ किया।
    भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट ने कार्यक्रम में कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से गरीब आत्मनिर्भर बनेगे। उन्होने कहा कि पीएम, सीएम ने गरीबो की चिंता करते हुए गरीबो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना को बनाया है। वे गरीबो के जीवन स्तर को उठाने के भरसक प्रयास कर रहे है। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा ऐसी अनेको योजनाएं चल रही है। जिससे गरीब का जीवन स्तर सुधार रहा है। पीएम स्वनिधि योजना से गरीब व्यक्ति, हाथ ठेला चलाने वाले, मजदूरी करने वालो के लिए 10 हजार रूपयें का काफी महत्व रखते है। इन रूपयों से वह अपना व्यवसाय कर सकते है। साथ ही उन्हे किसी भी प्रकार की कोई गारंटी नही देना है। और न ही ऋण पर उन्हे किसी प्रकार का ब्याज देना पडेगा। लाभान्वित होने वाले हितग्राही इन रूपयों से व्यवसाय करते हुए किश्त के रूप में बैंक को ऋण अदा करे। जिससे बैंक के उनकी साख बनेगी। साथ ही अगले वर्ष उनको दो गुना ऋण मिल सके।
    प्रदेश कार्यकारणी समिति के सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाला 10 हजार रूपयें का ब्याज मुक्त ऋण छोटा नही है। इस ऋण का महत्व काफी बडा है। इस ऋण को हितग्राही समय पर अदा करें। जिससे उन्हें अगले वर्ष 10 हजार से बढकर 20 हजार रूपयें हो और हितग्राही हर वर्ष इसी प्रकार समय पर ऋण अदा करेगे, तो एक लाख तक या उससे अधिक तक भी पहुंच सकेगे। इस राशि से आप सभी को अवसर

मिला है कि आप अपना जीवन स्तर में सुधार ला सके। इस योजना से गरीबो को उठाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है।
    नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले छ वर्ष से प्रधानमंत्री जी ने सरकारी खजाने को गरीबो की ओर मोडा है। गरीब परिवारों के लालन-पालन करने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सरकार द्वारा कार्य किये जा रहे है। उन्होने कहा कि जिन लोगो के सर पर छत नही है। उन लोगो के लिए घर बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसी प्रकार उन्होने कहा कि आज पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रदेश के 02 लाख हितग्राहियों को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए मैं उन्हे धन्यवाद देता हॅू।
    पार्टी पदाधिकारी श्रीमती मिथलेश तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है। यह योजना गृहणीयों/व्यवसाय करने वाले निर्धन परिवारों को आत्मनिर्भर बनने के लिए सहायक बनेगी। इस 10 हजार रूपयें के ऋण से हितग्राही अपने व्यवसाय में लगाये। इस योजना का लाभ गृहणीयों को भी लेना चाहिए। जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सके। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को श्री लक्षण सोनी पंजाब नेशनल बैंक से, श्री महेश सेन, श्री मुस्ताक, श्री महावीर सेन, श्री लक्षण सहित अन्य हितग्राहियों को 10-10 चैक प्रदान किया। 

रोजगार मेलो में अधिक से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया जावे-सीईओ, जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय मेलों की तिथि निर्धारित

 

     कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बेरोजगार युवक एवं युवतियों को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार दिलाने की दिशा में एक बैठक कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में आज आयोजित की गई। इस बैठक में जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय रोजगार मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की दिशा में प्रयास करने का निर्णय लिया। साथ ही रोजगार मेलो में अधिक से अधिक कंपनियों को रोजगार देने के लिए आमंत्रित किया जावे।
    बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल, एडीएम/एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसडी राठौर, प्रोफेसर श्री विपिन बिहारी शर्मा, सीईओ आजीविका प्रड्यूसर कंपनी श्री अमित सिंह कुशवाह, डीपीएम आजीविका मिशन श्री सोहनकृष्ण मुदगल, महाप्रबंधक उद्योग श्री एसआर चौबे, उपसंचालक कृषि श्री पी गुजरे, सहायक आयुक्त आजाक श्री एमपी पिपरैया, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री पंकज शर्मा, पिछडा वर्ग कु. निकिता तोमर, सीईओ जनपद विजयपुर श्री ब्रम्हेन्द्र गुप्ता, आईटीआई के प्राचार्य श्री पीआर गडरिया एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जिला एवं खण्ड स्तरीय मेला आयोजन के लिए आने वाली कंपनियों की सूची तैयार करें। साथ ही अधिक से अधिक कंपनियो को आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। रोजगार कार्यालय के माध्यम से भी बेरोजगारों की सूची तैयार की जावे। उन्होने कहा कि जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय रोजगार मेला लगाने के पूर्व सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने की पहल विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में लगने वाले रोजगार मेंलो के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के प्रयास किये जावे। 
    जिला पंचायत के सीईओ श्री राजेश शुक्ल ने बैठक में कहा कि श्योपुर जिले में रोजगार मेलो का आयोजन विजयपुर विकासखण्ड पर 15 जनवरी को एवं कराहल पर 16 जनवरी 2021 को लगाने की तिथि निर्धारित की गई है। इसके उपरांत जिला स्तरीय मेला श्योपुर के नगरपालिका मैरिज गार्डन में 18 जनवरी 2021 को आयोजित किया जावेगा। उन्होने कहा कि श्योपुर जिले में आयोजित होने वाले खण्ड स्तरीय तथा जिला स्तरीय रोजगार मेलो में अधिक से अधिक कंपनियो को आमंत्रित करने की व्यवस्था विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें।
एक जिला-एक उत्पाद की दिशा में प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर चर्चा
    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में श्योपुर जिले के अतंर्गत एक जिला-एक उत्पाद की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में श्योपुर जिले के अंतर्गत आजीविका प्रड्यूसर कंपनी के माध्यम से अमरूद एवं कद्दू/पेठा की प्रोर्सेस यूनिट लगाने की दिशा में चर्चा की।
    कलेक्टर ने कहा कि एनआरएलएम को श्योपुर में अमरूद और विजयपुर में कद्दू/पेठा की प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए विभागीय अधिकारी जगह का चिन्हांकन करें। जिसके अंतर्गत आदिम जाति कल्याण श्योपुर के माध्यम से श्योपुर में भवन की व्यवस्था की जावे। साथ ही विजयपुर में भी जनपद के माध्यम से भवन उपलब्ध कराया जावे। जिससें दोनो स्थानों पर आजीविका प्रड्यूसर कंपनी के माध्यम से यूनिट शीघ्र प्रारंभ की जा सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल ने एक जिला-एक उत्पाद के लिए श्योपुर में अमरूद और विजयपुर में कद्दू/पेठा की प्रोर्सेस यूनिट लगाने के बारे में जानकारी दी।

श्योपुर शहर के वार्ड नं. 01 में चला विशेष सफाई अभियान विशेष सफाई अभियान में सभी ने लिया हिस्सा, परी गेट इलाके में सफाई अभियान आज

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक 01 के अंतर्गत रामजानकी मंदिर से किला तक और किले से किला दरवाजे तक विशेष सफाई अभियान क्लीन श्योपुर आज से शुरू हो गया है। इस विशेष सफाई अभियान में सभी ने हिस्सा लेकर क्लीन श्योपुर एवं स्वच्छ श्योपुर की दिशा में पन्नी, झाडू, झाड आदि की सफाई की। यह विशेष सफाई अभियान 06 जनवरी 2021 को प्रातः 08 बजे से परी गेट इलाके में चलाया जावेगा।
    इस सफाई अभियान के अंतर्गत क्लीन श्योपुर एवं स्वच्छ श्योपुर बनाने की दिशा में किला परिसर के दोनो ओर तथा किला दरवाजे तक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकार/कर्मचारी, नगरीय निकाय का अमला, पत्रकार सभी पार्टियो के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिको ने नाली की सफाई, किला क्षेत्र में उगी हुई झाडियां, पन्नी, घास इत्यादि की सफाई की। साथ ही झाडू लगाकर जन-जन को स्वच्छता का संदेश दिया।
    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने विशेष सफाई अभियान में शामिल व्यक्तियो से चर्चा करते हुए कहा कि मानव जीवन में सफाई का विशेष महत्व है। इसलिए हमें प्रतिदिन सफाई को अपनाना चाहिए। जिससें स्वच्छता का वातावरण निर्मित होगा। साथ ही बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होने कहा कि नागरिक सूखा कचरा एंव गीला कचरा को अलग-अगल रखकर कचरा गाडी में डालने की व्यवस्था को कायम रखे। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में संचालित विशेष सफाई अभियान में आगे भी उपस्थित रहकर बढचढ कर हिस्सा ले। जिससे श्योपुर शहर स्वच्छता की दिशा में अपनी पहचान बना सकें।  
    विशेष सफाई अभियान में कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, काग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री अतुल चौहान, शहरकाजी श्री अतीकउल्ला कुरैर्शी, पार्टी पदाधिकारी श्री बिहारी सिंह सोलकी, श्री सिराज दाउदी, मो. चीनी कुरैर्शी, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्रीमती सरोज तोमर, श्रीमती मंजेश साहू, श्रीमती सुधा तोमर, श्रीमती राधा हरदैनिया, अंजली दुबे, श्री महेश राठौर, श्री राजकुमार राठौर, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल, एडीएम/एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय, नगरपालिका की सीएमओ सुश्री मिनी अग्रवाल, हेल्थ आफीसर श्री सत्यभानू जाटव, गांधी आश्रम के संचालक श्री जयसिंह जादौन, पार्षदगण, पत्रकार, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिको ने हिस्सा लिया।

साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए नरगपालिका में कन्ट्रोलरूम स्थापित

   कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर नगर पालिका की सीएमओ सुश्री मिनी अग्रवाल द्वारा नगरपालिका में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए कन्ट्रोलरूम स्थापित किया है। इस कन्ट्रोलरूम का नंबर 9826845950, 9755453552, 8103150947 स्थापित किया गया है। नगरपालिका के कन्ट्रोलरूम पर श्योपुर शहर के वार्डवासी, सफाई कर्मचारी, मेट, दरोगा वार्ड और मोहल्ले में सफाई करने नही आने की सूचना दे सकते है। जिससे उनको सूचित करने पर शीघ्र भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लेने वालों का किया धन्यवाद ज्ञापित

    एडीएम/एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय एवं नगरपालिका की सीएमओ सुश्री मिनी अग्रवाल ने श्योपुर शहर के किला क्षेत्र में चलाये गये विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लेने वाले जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी/कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, पत्रकार, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों के प्रति किला गेट दरवाजे पर धन्यवाद ज्ञापित किया। 

पानी फैलता मिलने पर एक घर को नोटिस, लोगो को दी समझाइश

    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत किला क्षेत्र के नागरिको को डस्बीन का उपयोग करने कचरा, कचरा गाडी में डालने और पानी के दुरूपयोग के रोकने के लेकर घर-घर समझाइश दी, और अभियान में लोगो की भागीदारी को सुनिश्चित किया। साथ ही राम मंदिर के पास स्थित एक घर से पानी बहता मिलने पर नगरपालिका सीएमओ को कलेक्टर द्वारा गृहस्वामी के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
 

समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम की वीसी 07 जनवरी को

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम की वीसी 07 जनवरी 2021 को आयोजित की जावेगी। जिसमें विभिन्न जिलो के  शिकायतकर्ताओं के आवेदन पत्रों की सुनवाई की जावेगी। साथ ही उनका निराकरण वीसी के माध्यम से किया जावेगा।

बर्ड फ्लू रोकने प्रदेश में अलर्ट जारी कौओं में पाया जाने वाला वायरस मुर्गियों में अभी तक नहीं मिला

  पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल के निर्देश पर प्रदेश में हो रही कौओं की मृत्यु पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिये अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों को सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिति में कौओं और पक्षियों की मृत्यु की सूचना पर तत्काल रोग नियंत्रण के लिये भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में 23 दिसम्बर से 3 जनवरी, 2021 तक इंदौर में 142, मंदसौर में 100, आगर-मालवा में 112, खरगोन जिले में 13, सीहोर में 9 कौओं की मृत्यु हुई है। मृत कौओं के सैम्पल भोपाल स्थित स्टेट डी.आई. लैब तत्काल भेजे जा रहे हैं। इंदौर में कंट्रोल-रूम की स्थापना कर रेपिड रिस्पांस टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

पोल्ट्री और प्रवासी पक्षियों की विशेष निगरानी
   जिलों में पदस्थ पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि कौओं की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रशासन और अन्य विभागों के समन्वय से तत्काल नियंत्रण एवं शमन की कार्यवाही कर रिपोर्ट संचालनालय भेजें। तत्काल संबंधित स्थल का भ्रमण कर आसपास के क्षेत्रों में भी रोग उदभेद नियंत्रण एवं शमन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद बाजार, फार्म, जलाशयों एवं प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रवासी पक्षियों के नमूने एकत्र कर भोपाल लैब को भेजें।
   रोग नियंत्रण कार्य में लगे हुए अमले को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपीई किट, एंटी वायरल ड्रग, मृत पक्षियों, संक्रमित सामग्री एवं आहार का डिस्पोजल और डिसइन्फेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
बर्ड फ्लू के लक्षण, पक्षियों पर नजर रखें
   पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कौओं में पाया जाने वाला वायरस H5N8 अभी तक मुर्गियों में नहीं मिला है। मुर्गियों में पाया जाने वाला वायरस सामान्यत: H5N1 होता है। श्री पटेल ने लोगों से अपील की है कि पक्षियों पर नजर रखें। यदि पक्षियों की आँख, गर्दन और सिर के आसपास सूजन है, आँखों से रिसाव हो रहा है, कलगी और टांगों में नीलापन आ रहा है, अचानक कमजोरी, पंख गिरना, पक्षियों की फुर्ती, आहार और अंडे देने में कमी दिखाई देने के साथ असामान्य मृत्यु दर बढ़े, तो सतर्क हो जायें। इसे कदापि छुपाएँ नहीं, वरना यह परिवार के स्वास्थ्य के लिये नुकसानदायक हो सकता है। पक्षियों की मृत्यु की सूचना तत्काल स्थानीय पशु चिकित्सा संस्था या पशु चिकित्सा अधिकारी को दें।
बर्ड फ्लू सर्विलांस का काम जारी
   श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बर्ड फ्लू सर्विलांस का काम जारी है। प्रदेश के कुक्कुट फार्म, कुक्कुट बाजार, जलाशयों आदि की सतत निगरानी की जा रही है। कौओं और पक्षियों के नमूने एकत्र कर स्टेट डी.आई. लैब, भोपाल के माध्यम से भारतीय उच्च सुरक्षा, पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (NIHSAD) भोपाल को नियमित भेजे जा रहे हैं। जिलों में जिला प्रशासन, पशुपालन, वन, स्वास्थ्य विभाग आदि के समन्वय से रोग नियंत्रण कार्यवाही जारी है।

दतिया में निकली मां पीतांबरा की रथयात्रा

    धर्म मय हुई दतिया ,  पुरी की तर्ज पर निकली माई  की रथ यात्रा  में उमड़े भक्त ग्वालियर टाइम्स  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमं...